कल का मौसम: गर्मी से जूझ रहे देश के कई राज्यों में अब मानसून पूर्व बारिश का असर दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 जून 2025 को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए विशेष येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-NCR और हरियाणा में कल का मौसम का हाल
दिल्ली में चांदनी चौक, अक्षरधाम, सफदरजंग और लोधी रोड जैसे इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
हरियाणा के कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र में भी बादल बरस सकते हैं, जिससे लू से राहत मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कहां होगी बारिश जानें कल का मौसम?
पूर्वांचल: तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
पश्चिमी यूपी: मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में हल्की बारिश संभव
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अनुमान
राजस्थान: जयपुर, कोटा, जोधपुर, डुंगरपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा और गंगापुर सिटी में बादल बरस सकते हैं
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, सतना, सागर, दतिया, दामोह और छिंदवाड़ा जैसे शहरों में बारिश के साथ मौसम ठंडा होने का अनुमान
चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट
उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है और अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी है।
इन शहरों में कैसा रहेगा तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
---|---|---|
रांची | 23°C | 31°C |
लखनऊ | 26°C | 37°C |
पटना | 30°C | 37°C |
दिल्ली | 27°C | 36°C |
मुंबई | 26°C | 31°C |
कोलकाता | 27°C | 32°C |
चेन्नई | 27°C | 36°C |
गुरुग्राम | 27°C | 31°C |
देहरादून | 23°C | 35°C |
स्रोत: IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग)
Tags:
#MausamKiJankari #17JuneWeather #IMDAlert #DelhiRain #CharDhamYatra #WeatherUpdate #HaryanaWeather #UPRain #UttarakhandAlert