रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक – News18 हिंदी

On: August 26, 2026 2:11 AM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक

X

title=

रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक

 

arw img

Home Prosperity Vastu : घर की साफ-सफाई को आमतौर पर लोग केवल स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आधार माना गया है. वास्तु के हिसाब से घर में फैली गंदगी या कई दिनों तक जमा रखा कूड़ा केवल वातावरण को ही प्रदूषित नहीं करता, बल्कि यह परिवार की खुशहाली और आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि अगर घर में लंबे समय तक कूड़ा इकट्ठा करके रखा जाता है तो वह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा करता है. इससे परिवार के सदस्यों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव और आपसी असहमति जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, साफ-सफाई का सीधा संबंध मां लक्ष्मी की कृपा से भी माना गया है. मान्यता है कि जहां नियमित रूप से सफाई होती है, वहां धन-धान्य की कमी नहीं रहती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now