हरियाणा में 20 हजार की रिश्वत लेता अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

On: June 29, 2026 10:37 PM
Follow Us:

 

हरियाणा के कैथल में एसीबी की टीम ने रिश्वत केस में अटल सेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अटल सेवा केंद्र संचालक विकास पीड़ित शख्स से 22 हजार रुपये की मांग शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांग रहा था। आरोपी का हिंद मार्केट में अटल सेवा केंद्र है।

जानकारी के मुताबिक कैथल के गांव मानस निवासी प्रदीप कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी जिसमें बताया कि उसने अपनी शादी के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन पिछले 25 दिनों से वह अटल सेवा केंद्र के संचालक विकास के पास चक्कर काट रहा था, लेकिन शादी प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में वह 22 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जिसके बाद एसीबी को इसकी शिकायत दी गई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 20 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने पहले भी किन-किन मामलों में रिश्वत ली है और क्या इस तरह की गतिविधियों में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, इस दिन के लिए घर से काम करने की सलाह

मुंबई में Happening Haryana 2.0 का जोरदार आगाज, निवेशकों ने हरियाणा की नीतियों की जमकर सराहना की

Haryana News: ‘हरियाणा आपसे दूर नहीं…’ मुंबई में CM सैनी का प्रवासी हरियाणवियों को बड़ा संदेश

हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा, व्यापारियों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

HTET 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

Haryana News:सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देना कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पड़ा भारी, पार्टी के नेता ने ही खोल दिया मोर्चा