हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के किनारे 5 नए

On: November 19, 2025 2:23 PM
Follow Us:
द्वारका एक्सप्रेसवे

Haryana News: हरियाणा सरकार ने कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने का बड़ा निर्णय लिया है। इन शहरों को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) द्वारा 2041 तक की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। इसका मकसद भविष्य के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों का निर्माण करना है।

राज्य सरकार ने इसके लिए पहले ही पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया है, जो इन नए शहरों के विकास की जिम्मेदारी संभालेगा। फिलहाल भूमि की उपलब्धता, जोनिंग और बुनियादी ढांचे के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है ताकि इन शहरों का बेहतर नियोजन हो सके।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के सपने को पूरा करने में हरियाणा की भूमिका अहम होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बजट में घोषित दस नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) हरियाणा के औद्योगिक भविष्य की रीढ़ होंगी। इनमें से पांच को मंजूरी मिल चुकी है और बाकी की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जमीन के मालिकों से नियमित संवाद बनाए रखें और उन्हें ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।

इसके अलावा, हरियाणा सरकार सोहना के पास 1,000 एकड़ में एक ग्लोबल सिटी विकसित कर रही है। इस शहर में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल और सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, ऊर्जा प्रबंधन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित की जाएंगी।

इस योजना से न केवल नए शहरों का विकास होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हरियाणा का औद्योगिक और वाणिज्यिक भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके