Haryana School Exam 2025: कक्षा 1 से 8 तक वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 11 मार्च से एग्जाम; 14 मार्च को लेकर संशय

On: March 1, 2026 7:56 AM
Follow Us:
Haryana School Exam 2025

Haryana School Exam 2025: हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

हालांकि 14 मार्च को होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि उस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है और सामान्यतः दूसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यदि आवश्यक हुआ तो निदेशालय द्वारा तिथि में बदलाव किया जा सकता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद महेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि 14 मार्च को अवकाश की स्थिति बनती है तो इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और संशोधित आदेश जारी होने पर सभी स्कूल मुखियाओं और विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा।

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार एक महत्वपूर्ण प्रावधान भी लागू रहेगा। वार्षिक परीक्षा में असफल रहने वाले विद्यार्थियों तथा अपने अंकों में सुधार की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अप्रैल माह में सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा और कक्षा दोहराने की स्थिति से बचा जा सकेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को ईवीएस विषय की परीक्षा होगी। कक्षा छठी की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी, जिसमें 11 को हिंदी, 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 को विज्ञान, 16 को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 को सामाजिक विज्ञान और 18 को गणित का पेपर होगा।

कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षा 11 मार्च को गणित से शुरू होकर 18 मार्च को विज्ञान विषय के साथ समाप्त होगी। 12 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 14 को सामाजिक विज्ञान, 16 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी और 17 को ड्राइंग व म्यूजिक का पेपर होगा।

जींद जिले के राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक 55 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें पहली कक्षा में 5607, दूसरी में 5039, तीसरी में 5056, चौथी में 7239, पांचवीं में 8375, छठी में 8927, सातवीं में 9167 और आठवीं में 9597 विद्यार्थी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

अब सभी की नजर 14 मार्च की स्थिति पर टिकी है। यदि दूसरे शनिवार के अवकाश को देखते हुए बदलाव होता है तो नई तिथि की सूचना जल्द जारी की जाएगी। फिलहाल 11 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर की सड़कों पर उतरी इनेलो पार्टी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

Haryana News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ न करें, निगम ने किसानों और उपभोक्ताओं को किया अलर्ट

हरियाणा के बहादुरगढ़ में नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कस्सी से किया गया हमला, जमकर की पिटाई

हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की जनसुनवाई, 19 में से 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा

Haryana News: राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में हरियाणा का विजन पेश, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया भविष्य का खाका