Haryana news: रेवाड़ी सरसों के खेत में बुजुर्ग का नरकंकाल मिलने से सनसनी, 24 फरवरी से लापता था राजसिंह

On: March 18, 2026 11:19 AM
Follow Us:

Haryana news: रेवाड़ी। जिले के गांव मुकुंदपुर बसई के पास सरसों के खेत में एक बुजुर्ग का नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शव को जानवरों द्वारा बुरी तरह नोचने के कारण हालत बेहद खराब बनी हुई है। कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजसिंह के रूप में हुई है, जो 24 फरवरी की शाम अपने घर से खेत के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी । पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को लापता था ।वह अपने बाइक से खेत में आया था अगले दिन राजसिंह की बाइक खेतों के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। इस पर परिजनों ने कसौला थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

मंगलवार शाम पड़ोसी के खेत में सरसों की कटाई के दौरान शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बावल पुलिश के अनुसार लंबे समय तक शव खुले में पड़े रहने और जानवरों द्वारा नोचने के कारण शरीर पूरी तरह नरकंकाल में तब्दील हो चुका था। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और कपड़ों से पहचान की पुष्टि की।

मृतक के बेटे नरवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 24 फरवरी को मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द

हरियाणा के पलवल में CM सैनी ने गिनाई हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, बोले- प्रदेश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: वृंदावन से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश, बांके बिहारी के दर्शन कर मांगा हरियाणा की खुशहाली का आशीर्वाद