हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

On: March 23, 2026 11:02 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदल रहा मौसम, तापमान में भी आएगी कमी

Haryana Weather Update (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़ : सर्दियों में बारिश के लिए तरसता रहा प्रदेश अब लगातार बारिश के दौर में है। 15 मार्च से लगातार हरियाणा सहित पूरे उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बादल, बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो रही है। जिससे एक तरफ तो जहां लोगों को मार्च के शुरू में आई चुभन भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं अब सरसों और गेहूं की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। ये दोनों ही हरियाणा की मुख्य फसलें हैं और इन दिनों जहां सरसों की कटाई चल रही है वहीं गेहूं की फसल अपने पकाव की तरफ अग्रसर है। इस दौरान यदि ज्यादा बारिश अथवा ओलावृष्टि होती है तो यह इन दोनों फसलों के लिए हानिकारक साबित होगी।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

आज दोबारा से गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हिसार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान लगभग 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। दूसरी ओर राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस करनाल में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने की स्थिति में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रदेश में भिवानी रहा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश में मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सरकारी योजना में आवेदन किया, फिर भी नहीं मिला पैसा? परेशान न हों, यहां करें शिकायत

दिवाली पर साड़ी खरीदने का है प्लान, तो पहुंचें सूरजकुंड मेले में, यहां कम पैसों में करें झोले भर शॉपिंग

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में ऑटो किराये को लेकर विवाद, युवती पर डंडे से हमला, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग | State

कैसे दबोचा गया हिमांशु भाऊ, FBI को कहां से मिला इनपुट? इनसाइड स्‍टोरी – gangster himanshu bhau arrest inside story america fbi haryana stf 50 fir

हिमांशु भाऊ: 17 में पहला मर्डर, दिल्‍ली-NCR से हरियाणा तक खौफ, अब दुर्दांत गैंगस्‍टर अमेरिका में गिरफ्तार – gangster himanshu bhau arrested in america

नौकरी छोड़ने के बाद नहीं मिल रहा PF का पैसा? यहां करें शिकायत, जानें पूरा तरीका