Dharuhera News: भटसाणा में रक्तदान शिविर आयोजित, 100 से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान

On: March 23, 2026 7:12 PM
Follow Us:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: समाजसेवी मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके।Dharuhera News

100 से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान: वह गांव भटसाणा में सोमवार को सोनी देवी ब्लड बैंक नीमराणा के सहयोग से शहीद भगत सिंह की यादगार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब​तौर मुख्य अतिथ बोल रहे थे। बता दे रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया।।Dharuhera News

bhatsana camp

प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : समाज सेवी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान कर न केवल दूसरों की मदद कर सकता है, बल्कि इससे उसका अपना स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। लोगो के मन मे ये धारणा बनी हुई है कि रक्तदान से शरीर मे कमजोरी आती है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद’: शिविर के दौरान सोनी देवी ब्लड बैंक नीमराणा से आई मेडिकल टीम ने सभी रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच युधिष्ठिर, वैभव यादव, संदीप यादव, राहुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।Dharuhera News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now