Hero MotoCorp Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटो कोर्प में मंगलवार को में कर्मचारी यूनियन के प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। कपंनी मे हुए चुनावों में 1709 मे 1682 कर्मचारियो ने मतदान किया। प्रधान कृष्ण् चंद, महासचिव इंद्रजीत तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिलदार जागिड ने जीत दर्ज की।Hero MotoCorp Dharuhera
चुनाव अधिकारी के अुनसार कि हर साल तीन पदों के लिए चुनाव करवाए जाते है। इस बार 1709 कर्मचारी में 1682 से कर्मचारियो ने मतदान किया। तीन पदो पर 32 मत कैसिंल हो गए। बता दे शुरूआत में प्रतिस्पधा काफी कठिन लग रही थी लेकिन 23 मार्च की रात को काफी समीकरण बदल जिससे कृष्ण टीम की ताबडतोड जीत हुई।Hero MotoCorp Dharuhera

बता दे प्रधान पद के लिए कृष्ण् चंद को 956 मत, शिव शर्मा को 625 मत तथा कृष्ण कुमार 81 को मत मिले। वही महासचिव के लिए इंद्रजीत को 971 मत , सोनू को 601 मत तथा हरिप्रकाश को 99 मत मिले। जबकि कोषाध्यक्ष दिलदार जागिड को 983 मत, देवी दयाल को 582 मत जबकि रोहताश सिंह को महज 106 मतो मे संतोष करना पडा।Hero MotoCorp Dharuhera
बता दे शिव शर्मा पहले भी कंपनी में प्रधान रह चुके है जबकि कृष्ण चंद व कृष्ण कुमार पहली बार प्रधान पद की दौड आए थे। वैसे कृष्ण आकेडा राजनेतिक खिलाडी है। उसकी पत्नी गांव आकेडा मे सरपंच रह चुकी है जबकि वह स्वयं पंयायत समिति का मैंबर रह चुका है। चुनाव अधिकारी विजेताओं को शपथ दिलाई तथा शुभकामनाएं दी।













