Haryana: हरियाणा में पेट्रोल-डीजल को लेकर हड़कंप, कई पंपों पर खत्म हुआ तेल

On: March 27, 2026 1:17 PM
Follow Us:

Haryana News: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। इजरायल-ईरान के चलते घरेलू गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। हरियाणा के कई जिलों में लोग पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

हिसार, भिवानी समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए जल्दी-जल्दी पंपों पर पहुंच रहे हैं। इसी पैनिक बाइंग के चलते हिसार में बीती रात करीब 10 बजे तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया।

स्थिति का असर अब ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। गांवों के पंपों पर डीजल खत्म होने के कारण लोग शहरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे शहरी पंपों पर भी दबाव बढ़ गया है। हिसार के कैमरी रोड स्थित पेट्रोल पंप और अग्रोहा क्षेत्र के दो पंपों पर पेट्रोल और डीजल दोनों पूरी तरह खत्म हो गए, जिससे कई लोगों को बिना ईंधन लिए ही लौटना पड़ा।

वहीं यमुनानगर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों ने एहतियातन कदम उठाए हैं। यहां पेट्रोल-डीजल को बोतलों या खुले में देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, ताकि अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी को रोका जा सके।

हालांकि, सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके बावजूद अफवाहों और वैश्विक हालात के कारण लोगों में घबराहट देखी जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Durga Puja : दुर्गा पूजा में मां को विदाई देने से पहले क्यों खेला जाता है सिंदूर, पुरुष क्यों नहीं लेते हिस्सा? जानिए

Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक…मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार