Rewari,: पिता ने उठाया ऐसा कदम, फौजी बेटे के उड़ गए होश

On: March 27, 2026 4:12 PM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी जिले के गांव गढ़ी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में ऐसा कदम उठा लिया की सूचना मिलते ही फौजी बेटे के होश उड़ गए । बता दे कि गांव में 65 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

शव फंदे पर लटका हुआ मिला: ग्रामीणों की नजर उनके घर पर पड़ी तो अंदर ओमप्रकाश का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। प

 

मृतक का इकलौता बेटा भारतीय नौसेना में कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू में है। बेटा अपने परिवार के साथ वहीं रहता है, जबकि ओमप्रकाश गांव में अकेले रह रहे थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। नाहड़ चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now