Haryana crime: एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर की थी ठगी, जानिए कैसे चढा हत्थे

On: March 27, 2026 9:16 PM
Follow Us:

Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। गत वर्ष मई माह में एक कंपनी कर्मचारी को उसके भाई का एक्सिडेंट होने की सूचना देकर अस्पताल में एडमिट कराने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला रायसेन के मोहल्ला मण्डीदीप निवासी क्रिश साहु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

मई 2025 को थी ठगी: बता दे कि मूल रूप से यूपी के शीतलपुर हाल किरायेदार बावल निवासी जितेंद्र कुमार ने गत वर्ष 30 मई को अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में काम करता है। 22 मई 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया था, जिसमें उसे बताया कि उसके भाई का एक्सिडेंट हो गया है। उसे अस्पताल में दाखिल कराने के लिए 80 रुपये भेजो। मैसेज के बाद उसने अपने भाई को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।Haryana crime

उसने मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को फोन पर अपने भाई का फोटो भेजने के लिए कहा, तो उसने बताया कि पहले उसको अस्पताल में दाखिल कराना जरूर है। इसके लिए पैसे जमा कराने होंगे। उसकी बातों में आकर उसने 80 हजार रुपये फोन-पे से उसके अलग अलग नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज: जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी मध्यप्रदेश के जिला दतिया निवासी अनिल कुमार साहु उर्फ अन्नु, रिषभ झा व जुबैद खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अनिल कुमार साहु उर्फ अन्नु के खाते में 20 हजार रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी तथा आरोपी रिषभ झा व जुबैद खान ने उसका बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।Haryana crime

 

जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्यप्रदेश के जिला रायसेन के मोहल्ला मण्डीदीप निवासी क्रिश साहु को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्रिश साहु के खाते में 60 हजार रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryana crime

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now