कम रेट में सोने के सिक्के बेचने का लोगों को प्रलोभन करने वाले चार अरोपी काबू

On: April 17, 2026 5:15 AM
Follow Us:

Four accused arrested for luring people by promising to sell gold coins at low rates
पुलिस की गिरफ्त में नकदी सोने के सिक्के बेचने के आरोपी।

Gurugram News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) गुरुग्राम। सोने के सिक्के कम दामों में बेचने का प्रलोभन देकर नकली सिक्के दिए और 2.40 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। साथ ही 50 तोले सोने की भी ठगी की। खास बात यह है कि आरोपियों ने आम और खास लोगों में से किसी को भी नहीं बख्शा। उनकी ठगी के शिकार बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और लेखक सलीम खान के निजी सहायक भी हो चुके हैं। पुलिस ने इस तरह की ठगी के आरोप में चार ठगों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे गरीब बनकर लोगों तक पहुंचते और फिर ठगी करते थे।
यहां की सेक्टर-43 अपराध शाखा की ओर से इस ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 2.30 करोड़ रुपये नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया 

इस गिरोह ने गुरुग्राम में एक व्यक्ति को नकली सोने के सिक्के देकर 2.49 करोड़ रुपये व 50 तोले सोने की ठगी की थी। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली और सलाम खान के पिता सलीम खान के निजी सहायक को भी इस गिरोह के सदस्यों द्वारा ठगा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.30 करोड़ रुपये नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया है। सुशांत लोक पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने 13 फरवरी 2026 को शिकायत दी थी कि उसे सस्ते दामों में सोने व चांदी के सिक्के बेचने वालों ने कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए। उन सिक्कों को ज्वैलर से चैक करवाया तो वे असली निकले। एक बार फिर से उसे सिक्के दिए, वे भी असली मिले। दो बार असली सिक्के मिलने पर उसे बेचने वालों पर भरोसा हो गया। इसके बाद ज्यादा संख्या में सोने के सिक्के उसने खरीदे।

पुलिस ने जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया गया

दो मार्च को उसके घर सुशांत लोक स्थित उसके घर पर 2.49 करोड़ रुपये व करीब 50 तोले सोना आरोपियों ने बेचा। इसके बदले में आरोपी उसे नकली सिक्के थमा गए। वे जांच कराए तो पीतल के निकले। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया गया। अपराध शाखा सेक्टर-43 की ओर से प्रभारी किनरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गुजरात व गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई, मनीष कमलेश शाह, ईश्वर मारवाड़ी व दिल्ली के नांगलोई निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2.30 करोड़ की नगदी व 678 ग्राम सोना बरामद किया है।

जांच कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय हो जाता

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनका सरगना प्रभु भाई है। गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ हैं। वे गरीब मजदूर का भेष बनाकर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने चांदी के सिक्के रखते थे। जिनको पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते कि ये जमीन की खुदाई में मिले हैं। आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनकी जांच कराकर बता दें कि इनकी कीमत क्या है। हम गरीब मजदूर लोग हैं। अगर हम जांच कराने जाएंगे तो पुलिस हमें पकड़ लेगी। जांच कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय हो जाता। गैं

ग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी करते आ रहे हैं। उसने ज्यादातर वारदात मुंबई व गुजरात में की हैं। ठगी के रुपयों से आरोपी ने एक होटल पीएम भी खरीद रखा है, जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। करीब 15 साल पहले आरोपी ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम खान के पीए से 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now