Haryana: हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

On: April 27, 2026 3:47 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक ई-रिक्शा चालक को सवारी के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि चार युवकों ने चालक को बंधक बनाकर न केवल नकदी छीनी, बल्कि डराकर उससे ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए।

खैरेकां बस स्टैंड से शुरू हुई वारदात

इंद्रपुरी निवासी प्रिंस कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 अप्रैल को खैरेकां बस स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसे ढाणी से सवारी लाने का झांसा देकर कच्चे रास्ते से एक मकान तक ले गया।

कमरे में ले जाकर हाथ बांधे, की पिटाई

मकान पर पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर आरोपी उसे कमरे में ले गए। वहां उसके हाथ बांध दिए गए और डंडों व टहनियों से मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे धमकाकर उसकी जेब से नकदी भी छीन ली।

पेट्रोल पंप पर जबरन पैसे डलवाए

पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसे सिरसा-डबवाली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ले गए, जहां उससे करीब 6,450 रुपये की राशि दो अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई गई। इसके अलावा नकद रकम भी लूट ली गई।

f
whatsapp image 2026 04 27 at 11056 pm 1 1777276221

आरोपी फरार, एक की पहचान

वारदात के बाद आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान खैरेकां निवासी सन्नी कुमार के रूप में की है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now