Haryana: हरियाणा में नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

On: April 29, 2026 2:20 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बुधवार सुबह कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गए।

धमकी भरे ईमेल में लाल किला के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार में बम लगाए जाने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी। स्कूल परिसरों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों को तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया और छात्रों की छुट्टी कर दी। अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों के बाहर माता-पिता की भीड़ लग गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ईमेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा संदेश में भड़काऊ बातें भी लिखी गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सनसिटी, श्रीराम, एमिटी और एचडीएफसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। यह ईमेल सुबह करीब 8:33 बजे भेजा गया, जब स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं। करीब 9 बजे स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है। इसमें 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान डिक्लेरेशन डे’ बताकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चेतावनी दी गई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी स्थानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘भगवान! 1 बेटा ही बचा लो’, लोगों का नशा छुड़ा रहे फरीदाबाद के कर्मवीर, अपनाया ये तरीका

घर पर ताला लगा क्यों छोड़ा घर? 1952 से मुसीबतों में घिरा फरीदाबाद का दयालपुर, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला