Dharuhera News: लिपिक मनोज बाबू की सेवानिवृत्त पर दी भावभिनी विदाई

On: May 3, 2026 7:27 AM
Follow Us:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर-इस्तमुरार में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनोज बाबू जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन करते हुए राज्य पुरस्कार प्राप्त विजेंदर ने मनोज बाबू जी के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।

मनोज बाबू ने शिक्षा विभाग में 23 वर्षों तक निष्ठा एवं ईमानदारी से सेवा की। विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया। प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, वेतन, बोर्ड कार्य एवं ऑडिट जैसे सभी कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने की। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि मनोज बाबू का कार्य के प्रति समर्पण, समय की पाबंदी और सहयोगी भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार इनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। मुख्य अध्यापक नरेंद्र सिंह ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की

समारोह में स्टाफ सचिव मुकेश रवि वत्स सुदेश मंजीत रेनू देवेंद्र के साथ साथ वरिष्ठ प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने श्री मनोज बाबू जी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

अपने विदाई संबोधन में भावुक हुए मनोज बाबू ने कहा कि विद्यालय परिवार ने उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह दिया, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

Haryana News: रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

उत्तराखंड में सीएम धामी ने श्रमिकों को बड़ी सौगात, 4400 लाभार्थियों को मिले करोड़ों रुपये