Haryana Weather: हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

On: May 6, 2026 4:49 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में 5 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई जगह बूंदाबांदी दर्ज की गई। पंचकूला, गुरुग्राम, फतेहाबाद के टोहाना और कैथल के राजौंद में हल्की बारिश हुई, जबकि करनाल, भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में दिनभर बादल छाए रहे।

शाम को तेज बारिश और ओलावृष्टि

शाम होते-होते मौसम और ज्यादा सक्रिय हो गया। नूंह और झज्जर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं पानीपत में झमाझम बारिश हुई। बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि के बाद सड़कों पर सफेद परत जैसी स्थिति बन गई।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 5 और 6 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Hail falls in Haryana accompanied by heavy rain. 1 edited
Hail falls in Haryana accompanied by heavy rain. 2 edited
Hail falls in Haryana accompanied by heavy rain. 3 edited

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। करनाल में 60.5 मिमी, यमुनानगर में 38.5 मिमी, हिसार में 32.6 मिमी, जींद में 19.5 मिमी बारिश हुई। हिसार में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

तापमान में भारी गिरावट

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7°C नीचे पहुंच गया है। मई महीने में मार्च जैसा मौसम महसूस हो रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now