Haryana : हरियाणा की कुरुक्षेत्र NIT में मेस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, दो महीनों में पांचवीं आत्महत्या

On: May 12, 2026 5:27 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित NIT कुरुक्षेत्र में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। सोमवार सुबह हॉस्टल नंबर-4 की मेस में काम करने वाले कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है। वह संस्थान की मेस में रोटी बनाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे कर्मचारियों और कुछ छात्रों ने मेस के पीछे बने हिस्से में कौशल का शव फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत संस्थान प्रशासन और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कौशल पिछले कुछ समय से मेस में कार्यरत था। हालांकि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस आसपास के कर्मचारियों और संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दो महीनों में पांचवीं आत्महत्या

NIT में पिछले करीब दो महीनों के दौरान आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले चार छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने संस्थान के माहौल और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद कैंपस में चिंता का माहौल है। छात्र लगातार हो रही घटनाओं को लेकर मानसिक दबाव और संस्थान के वातावरण पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि संस्थान प्रशासन की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

घर से निकलते समय सांसों की गति, सकारात्मक सोच, छींक आना शुभ या अशुभ संकेत? जानें