Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें ताजा रेट्स

On: May 12, 2026 1:33 PM
Follow Us:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान और यूनाइटेड स्टेटस के बीच शांति वार्ता पर सहमति नहीं बनने और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई चेन को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इन वैश्विक परिस्थितियों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है।

12 मई को लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन स्थिर रहने के बाद दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 230 रुपये और 22 कैरेट सोना 210 रुपये तक सस्ता हो चुका है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 10-10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली1,52,2701,39,5901,14,240
मुंबई1,52,1201,39,4401,14,090
कोलकाता1,52,1201,39,4401,14,090
चेन्नई1,53,8101,40,9901,17,690
बैंगलोर1,52,1201,39,4401,14,090
हैदराबाद1,52,1201,39,4401,14,090
लखनऊ1,52,2701,39,5901,14,140
पटना1,52,1701,39,4901,14,240
जयपुर1,52,2701,39,5901,14,140
अहमदाबाद1,52,1701,39,4901,14,240

तीन दिन स्थिर रहने के बाद टूटी चांदी

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। इससे पहले पिछले तीन दिनों में चांदी 20,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई थी।

दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव घटकर 2,74,900 रुपये हो गया है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव 2,85,100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

घर से निकलते समय सांसों की गति, सकारात्मक सोच, छींक आना शुभ या अशुभ संकेत? जानें

अंबाला में महिला को साइबर ठग ने लगाया 3.5 लाख का चूना, Google से लिया था हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल हैक कर वारदात