Haryana: हरियाणा में ग्रुप-डी के पदों पर जल्द होगी भर्ती, 31 मई तक मांगा रिक्त पदों का ब्योरा

On: May 15, 2026 12:12 AM
Follow Us:

Haryana Group D Bharti: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों, प्राधिकरणों और अन्य सरकारी एजेंसियों में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चौकीदार और सफाई कर्मचारियों के पदों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, बोर्ड-निगमों, वैधानिक निकायों तथा राज्य सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को 31 मई तक रिक्त पदों की नई मांग आयोग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

सरकार ने विभागों से स्वीकृत पदों, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों तथा अनुबंध कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों का विस्तृत विवरण मांगा है। साथ ही हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम 2024 के तहत कार्यरत कर्मचारियों का अलग-अलग रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागों को ऐसे अनुबंध कर्मचारियों का अलग विवरण देने को कहा गया है जिन्होंने पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, जबकि पांच वर्ष से कम सेवा वाले कर्मचारियों का डेटा अलग से प्रस्तुत करना होगा।

सरकार के इस कदम को राज्य में लंबे समय से लंबित ग्रुप-डी भर्तियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि विभागों से रिक्तियों का ब्योरा मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया और आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।

भर्ती से संबंधित जानकारी और आगामी नोटिफिकेशन HSSC Official Website पर उपलब्ध होंगे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी