Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से घायल

On: May 15, 2026 2:14 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी के नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड में शामिल कुछ आरोपी नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित चिंकारा रेस्ट हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर सीआईए ने मौके पर छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गांव कालबा निवासी संजय उर्फ भोलिया गोली लगने से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। वहीं उसके साथी घनश्याम और आदित्य मौके से फरार होने में सफल रहे।

घायल आरोपी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माइनर ओटी के बाहर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है, जबकि अस्पताल परिसर के बाहर भी पुलिस बल मौजूद है।

क्या था यादराम हत्याकांड

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को नांगल चौधरी क्षेत्र के नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ियों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वह रिश्तेदारी में लगने वाली भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था।

शुरुआत में इस घटना को सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन बाद में परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया। पुलिस जांच में कुछ अहम सबूत मिलने के बाद परिजनों द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार