Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के भाव में आई इस गिरावट से निवेशकों और शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।
चांदी के दाम 30,000 रुपये प्रति किलो तक गिरे
चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 13 मई को चांदी का भाव करीब 3,04,000 रुपये प्रति किलो था। अब यह गिरकर लगभग 2,74,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है
दो दिनों में चांदी करीब 30,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली (profit booking) और वैश्विक दबाव के कारण कीमतों में गिरावट आई है।
सोना भी हुआ सस्ता, 24 कैरेट रेट में गिरावट
सोने के दाम में भी कमी दर्ज की गई है। 13 मई को 24 कैरेट सोना लगभग 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, अब यह घटकर करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इस तरह सोना करीब 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। हालांकि, कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, लेकिन इस गिरावट से ज्वेलरी खरीदने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html













