Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का कहर जारी, 7 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार

On: May 17, 2026 9:11 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन में 1.3 डिग्री बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन के भीतर 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दिन के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें सिरसा 42 डिग्री, नारनौल 41.5 डिग्री, नूंह 41.4 डिग्री, हिसार 40.9 डिग्री, जींद 40.6 डिग्री, गुरुग्राम 40.6 डिग्री और रोहतक 40 डिग्री सेल्सियस शामिल रहे।

इसके अलावा करनाल, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और पलवल समेत कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को फिलहाल कपास की बुवाई टालने और पकी हुई गेहूं व जौ की फसल की जल्द कटाई और थ्रेशिंग करने को कहा गया है। साथ ही भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी सलाह दी गई है।

सब्जी उत्पादकों और पशुपालकों को भी चेतावनी

सब्जी उत्पादकों को फिलहाल सिंचाई रोकने और तैयार फसल की कटाई करने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों को तेज गर्मी और संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए पशुओं को शेड में रखने तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now