Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

On: May 17, 2026 9:24 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 18 और 19 मई को कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार के निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना

दिल्ली में 18 मई को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी और बिजनौर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार और झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

बिहार के भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार और दरभंगा सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो समेत कई इलाकों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। रांची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल के लिए विशेष चेतावनी

उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, चंबा और किन्नौर में हल्की बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मनाली में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का असर

पंजाब के अमृतसर, पटियाला और बठिंडा सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई के बाद राज्य में बारिश शुरू हो सकती है।

राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। राजधानी जयपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा सहित कई जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now