Haryana News: गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

On: July 3, 2026 12:43 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में 23 वर्षीय युवती को आग लगाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामला समाने आया है।  पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतका पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। जब युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। इसी विवाद के बाद आरोपी ने युवती को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 19 जून 2026 को आर्टिमिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती आग से झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उस समय युवती और उसकी मां ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। हालांकि, 27 जून 2026 को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद 30 जून को मृतका के चचेरे भाई ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि अस्पताल में युवती ने उसे बताया था कि सुनील उर्फ नोनी नामक युवक ने उसे जबरन आग लगाई थी और सच बताने पर उसे, उसकी मां और बहन को जान से मारने की धमकी दी थी।

डेढ़ साल पहले हुई थी मुलाकात

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार (35), झज्जर जिले के गुभाना गांव का रहने वाला है और गुरुग्राम में गोल्ड बायर की दुकान चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले मृतका सोना बेचने उसकी दुकान पर आई थी। वहीं दोनों की दोस्ती हुई और बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

फ्लैट बुक कर समझौते की कोशिश, फिर आग लगाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जून को युवती उसकी दुकान पर पहुंची, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने दुकान में रखा केरोसिन युवती के कपड़ों पर डाल दिया। इसके बाद विवाद सुलझाने के बहाने युवती ने सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क में एक फ्लैट बुक किया। दोनों रात वहीं रुके। अगले दिन सुबह आरोपी ने युवती से कहा कि अब कपड़ों से केरोसिन की बदबू नहीं आ रही है और कपड़े पहनने को कहा। इसी दौरान फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने युवती को आग लगा दी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा पुलिस में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले, रिटायरमेंट से पहले नई पोस्टिंग के आदेश जारी!

हरियाणा वालों के लिए जरूरी खबर, फैमिली आईडी में जुड़ेंगी PAN Card से लेकर बैंक लोन तक की जानकारी

Petrol-Diesel News: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, डीजल पर घटी; क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय