Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाशों का आतंक, एक ही रात में दो शराब ठेकों पर लूट; इलाके में दहशत

On: July 4, 2026 3:51 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। जिले में एक ही रात में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दो शराब के ठेकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और तेजधार हथियारों से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना रतिया क्षेत्र के गांव घासवा स्थित शराब के ठेके पर हुई, जबकि दूसरी वारदात टोहाना के गांव रूपांवाली में सामने आई। दोनों जगह नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाते हुए लूटपाट की। घासवा गांव के ठेके पर मौजूद दो युवकों ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ठेके के गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

CCTV फुटेज आया सामने

पूरी वारदात ठेके पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा सरकार की नई योजना, पुराने ट्रक-बस हटाने पर मिलेगा 100% टैक्स में छूट

Haryana News: बिना मान्यता चल रहे 687 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, शिक्षा विभाग सख्त

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत, 13 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप को लूटा; सेल्समैन को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान युवक की मौत, एक राउंड पूरा किया, दूसरे में ट्रैक पर बेसुध होकर गिरा