HARYAN NEWS: सोनीपत के केएमपी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के कैबिन में जिंदा जला चालक, मौके पर मौत

On: July 7, 2026 7:35 AM
Follow Us:

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक के कैबिन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक कैबिन से बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बाबर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी हाईवे पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।देखते ही देखते आग ने पूरे कैबिन को अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक कैबिन के अंदर ही मौजूद था। आग लगने के बाद उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वह जिंदा जल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान बाबर निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।वहीं सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।फिलहाल खरखौदा थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, 13 IPS और 22 HPS के तबादले, देखें सूची

Haryana News: कांग्रेस के प्रदर्शन में भिड़ीं दो महिला नेता, पीछे हटने की बात पर शुरू हुआ विवाद, थप्पड़बाजी का वीडियो वायरल

Online Transfer Policy के विरोध में Nursing Officers की सांकेतिक हड़ताल, चेतावनी दी Abtak Haryana

Haryana News: हरियाणा में निवेश की अपार संभावनाएं, सिंगापुर में CM सैनी ने उद्योगपतियों से किया आह्वान

Haryana News: पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर अंबाला में कार्यक्रम, अनिल विज ने कहा- ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की भावना से बनेगा विकसित भारत