Aaj ka Mausam LIVE |IMD alert 11 July| Himachal weather forecast

On: July 11, 2026 5:54 AM
Follow Us:

गुरुग्राम. मानसून की दस्तक के साथ पूरे देश का मौसम बदला-बदला दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (11 जुलाई) हरियाणा के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है. कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका है. IMD ने प्रदेश के तीन जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया था. आज भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. अभी तक प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है. मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना बन रही है. हालांकि 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आंशिक बादल छाने रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में बीच-बीच में हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी.

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, करनाल जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस सीजन में सबसे अधिक है. करनाल जिले में ब्लॉक स्तर पर बारिश मापने के छह केंद्र हैं. सबसे अधिक बारिश निलोखेड़ी ब्लॉक में 84.4 मिमी हुई. इसके बाद इंद्री (60 मिमी), करनाल ब्लॉक (44 मिमी), मुनक (5 मिमी) और घरौंडा (4 मिमी) का नंबर आता है. मानसून की पहली बारिश का असर अब हथनीकुण्ड बैराज पर साफ दिखाई देने लगा है. बैराज पर 50,649 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया है. हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर और बढ़ने की आशंका है. यमुना किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  1. हथनीकुण्ड बैराज पर अभी कैसे हैं हालात?
    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते हथनीकुण्ड बैराज पर पानी की आवक बढ़ गई है.
  2. कितने गेट खोले गए?
    सिंचाई विभाग के अनुसार, हथनीकुण्ड बैराज पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 18 में से 10 गेट यमुना नदी की ओर खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी को सुरक्षित तरीके से आगे छोड़ा जा सके.
  3. हथनीकुण्ड से पानी छोड़ा जाना कितना खतरनाक?
    यमुना नदी से सटे गांवों के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. सिंचाई विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी के किनारों पर अनावश्यक आवाजाही न करें, बच्चों और पशुओं को नदी के पास न जाने दें.

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश का मौसम तूफानी बना हुआ है. IMD ने आज (11 जुलाई) के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज शिमला, मनाली, धर्मशाला और सोलन में मौसम खराब रहेगा. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. पर्यटकों को एहतियात बरतने को कहा गया है. शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखने लगा है. कल (शुक्रवार) सुबह मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर के समीप बैनमोर रोड पर एक भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से एक बिजली का खंभा भी टूट गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कमजोर पेड़ों का तत्काल कराया जाए सर्वे
शिमला के उपनगर विकासनगर में भी लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना सामने आई. सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं. बैनमोर वार्ड की पार्षद शीनम कटारिया ने बताया कि जिस पेड़ के गिरने की घटना हुई, उससे पहले उसके गिरने की कोई आशंका नहीं थी और न ही वहां भूस्खलन हुआ था. उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि शहर में खतरा बने पुराने और कमजोर पेड़ों का तत्काल सर्वे कराया जाए और समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि न हो.

कहां कितनी बरसात

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले छह दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 21 सेंटीमीटर वर्षा सिरमौर जिला के पच्छाद में दर्ज की गई. नाहन में 16 सेमी, कसौली में 15 सेमी, धर्मपुर (सोलन) में 14 सेमी और सोलन और पालमपुर में 11-11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव, सड़कों पर फिसलन, यातायात बाधित होने और आवश्यक सेवाओं पर अस्थायी असर पड़ सकता है. किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का खतरा भी बना हुआ है. 15 जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

क्या स्कूल बंद रहेंगे?
मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा में नदियों, खड्डों, नालों, झरनों, बांधों, जलाशयों दूसरे जल स्रोतों के समीप जाने और जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी किए गए हैं. हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच प्रदेश सरकार ने स्कूलों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने की स्थिति में स्कूल बंद करने का निर्णय संबंधित जिलों के उपायुक्त लेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी.
रोहित ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी होगा, वहां केवल विद्यार्थियों की ही नहीं बल्कि शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी. इससे भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी और सभी पर समान रूप से आदेश लागू होंगे.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘जिस बारिश का था बेसब्री से इंतजार, वही बन गई आफत’, फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी कहानी

गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर एक बदमाश निकला नाबालिग, स्कूली छात्र आर्यन जेवेलिन का खिलाड़ी था, वीडियो आए सामने

India Top 10 Airport | दिल्‍ली या मुंबई नहीं… ये हैं देश के टॉप-10 एयरपोर्ट, शानदार रही इनकी पैसेंजर ग्रोथ | india-domestic-air-passenger-record

सीने में दर्द हमेशा गैस नहीं…महिलाओं को बिना दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए ऐसा क्यों?

फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, अंधाधुंध फायरिंग और एनकाउंटर, गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

‘बच्चों को लेकर कहां जाएं…कब तक झेलें’, अंबाला में टांगरी फिर कैसे बनी आफत? Ground Report