पलवल अस्पताल की ये कैसी मजबूरी? बिजली कटी तो टॉर्च की लाइट में हुआ महिला का ऑपरेशन, हैरान कर देगा नजारा

On: July 11, 2026 12:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

Palwal News: हरियाणा के पलवल में अस्पताल की लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल यहां बिजली जाने के बाद डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज किया.

पलवल अस्पताल की कैसी मजबूरी? बिजली कटी तो टॉर्च लाइट में हुआ महिला का ऑपरेशनZoom

पलवल अस्पताल में टॉर्च लाइट से ऑपरेशन

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले में डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. गुरुवार रात यहां अचानक बिजली चली गई और ऑपरेशन थिएटर में अंधेरा हो गया, जिसके बाद कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसके अस्पताल की सुविधाओं की पोल खोल दी और कई सवाल खड़े कर दिए कि आखिर बिजली जाने के बाद अस्पताल में जनरेटर या अन्य वैकल्पिक सुविधा क्यों नहीं थी?

दरअसल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन चल रहा था, लेकिन जैसे ही बिजली गई, वहां अंधेरा हो गया. इसके बाद डॉक्टरों को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मरीजों की सुरक्षा और इमरजेंसी की तैयारी को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.

बेड बढ़े, लेकिन व्यवस्था अधूरी
बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब ऑपरेशन थिएटर की बिजली चली गई और बैटरी बैकअप सिस्टम भी काम करना बंद कर दिया, जिससे डॉक्टरों को मोबाइल की फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करके सर्जरी पूरी करनी पड़ी. अस्पताल को एक डेडिकेटेड पावर लाइन से जोड़ने और 2024 में इसकी क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बेड करने के बावजूद, बार-बार बिजली जाने और बैकअप सिस्टम के फेल होने की समस्या बनी हुई है.

जांच के बाद अस्पताल पर होगी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में रोजाना करीब 2000 से 3,000 मरीज आते हैं और हर महीने 25 से 30 सर्जरी होती है. वहीं इस घटना को लेकर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस बात की जांच के आदेश दिए गए हैं कि ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थिएटर की बिजली कैसे चली गई. अगर इसमें अस्पताल की लापरवाही पाई गई, तो उन पर कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now