कांवड़ लेने हरिद्वार निकला युवक, एनकाउंटर में पुलिस ने गिराया मार, गलत संगत ने छीन ली जिंदगी

On: July 11, 2026 2:03 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Latest News: हरियाणा से एक खबर सामने आई है, जहां 4 युवकों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. मगर इनमें से 2 नाबालिग थे. आइए जानते हैं एनकाउंटर में ढेर हुए नाबालिग आर्यन और अंकित की कहानी.

कांवड़ लेने हरिद्वार निकला युवक, एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया Zoom

मुठभेड़ में मारा गया आर्यन की तस्वीर.

गुरुग्राम: जुलाई के आखिरी महीने में सावन लग जाएंगे. ऐसे में कुछ लोग अभी से कांवड़ लेने निकलने लगे हैं. शिव भक्तों के लिए यह खास महीना होता है. भगवान भोले को खुश करने के लिए उनके भक्त कांवड़ उठाते हैं और कड़ी तपस्या कर मनोकामना मांगते हैं. कुछ इस तरह ही हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला युवक अंकित अपने घर कहकर निकला था कि वह हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा है. लेकिन फिर वह लौट वापस नहीं लौट सका और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

गौरतलब होगा कि गुरुग्राम साउथ सिटी-1 इलाके में 10 जुलाई को देर रात पुलिस ने 4 बदमाशों का एनकाउंटर किया था. मारे गए 4 लोगों में 2 लोग नाबालिग थे जिनकी उम्र 17 साल थी. जिसमें एक का नाम अंकित (जो घर से कांवड लेने की बोलकर निकला था) और दूसरे का नाम आर्यन था जो रोहतक के भालौठ गांव का रहने वाला था और जेवलिन का खिलाड़ी था, साथ ही 11 वीं क्लास में पढ़ाई करता था. दोनों का किसी भी तरह से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा कभी, लेकिन गलत संगत ने आज उनकी जान ले ली.

क्या बोले परिजन?
वहीं आर्यन के परिवार के लोगों का कहना है उन्होंने उसके लापता होने की सूचना भी पुलिस को दी थी. परिवारों के दावों के बीच गुरुग्राम एनकाउंटर को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे को एक मौका देना चाहिए था. सीधे छाती पर गोली न मारकर पैरों में मार देते.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, पांच हथियारबंद शूटर रंगदारी वसूलने के लिए रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घुस गए. जैसे-तैसे कारोबारी ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी. कॉल आते ही पुलिस की टीम ने पॉश इलाके सुशांत लोक पहुंची और घेराबंदी कर एनकाउंटर में चार को ढेर कर दिया. वहीं एक अपराधी घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से करीब 65 राउंड फायरिंग हुई थी. ASI समेत 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगकर घायल हुए है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक दीपक नांदल गैंग में मारे गए चार आरोपियों में फतेहाबाद का दीपा उर्फ संदीप और रोहतक के भालौठ गांव के रहने वाले आर्यन, नितिन और अंकित शामिल हैं. घायल आरोपी की पहचान मेवात निवासी शिवम के रूप में हुई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now