Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर धारूहेड़ा के पास स्थित एक होटल के सामने एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कैंटर चालक सुरक्षित है। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है।










