‘मम्मी को बचा लो…’ हरियाणा में मासूम को करंट लगाने का आरोप, मासूम के साथ बेरहमी का VIDEO वायरल
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां बैटरी चोरी के शक में एक मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर ऐसी बेरहमी की गई, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लोग बच्चे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि बच्चे के हाथ-पैर मरोड़े गए और उसे कैपेसिटर से करंट भी लगाया गया. इस दौरान मासूम बार-बार अपनी मां को बुलाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी चीखों का किसी पर कोई असर नहीं पड़ा. वीडियो में एक महिला भी नजर आती है, जो मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि यह घटना सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड मार्केट की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिजली मरम्मत का काम करने वाले एक दुकानदार को बच्चे पर बैटरी चोरी का शक था. इसी शक के आधार पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई.











