Last Updated:
हरियाणा के नूंह में विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. महिला चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान के तहत फॉर्म भरवाने के लिए तावडू आई थी और वहां से फिर घर लौट रही थी. महिला ने बाद में ऑटो में लिफ्ट ली थी और इसमें तीन और लोग सवार थे.
हरियाणा के नूंह जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म.
नूँह. हरियाणा के नूंह जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह चुनाव आयोग की तरफ से शुरू किए गए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित फॉर्म भरने के लिए तावडू आई थी. फॉर्म भरने के बाद वह सोहना जाने के लिए तावडू चौकी के पास वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक टेंपो चालक सोहना जाने की आवाज लगाते हुए वहां पहुंचा, जिस पर वह सवार हो गई.
टेंपो में चालक के अलावा तीन अन्य युवक भी बैठे हुए थे. रास्ते में टेंपो निर्धारित मार्ग से हटकर नूंह की ओर जाने लगा. महिला द्वारा इसका कारण पूछने पर चालक ने रास्ते में एक सवारी बैठाने की बात कही. आरोप है कि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद वाहन को सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां महिला को जबरन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे और उसे धमकाया गया. महिला किसी तरह वहां से निकलकर तावडू शहर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
महिला का मेडिकल करवाया गया
पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया. बाद में महिला ने चार आरोपियों की पहचान करते हुए उनके नाम पुलिस को बताए. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें












