Haryana News: हरियाणा के अंबाला में तैरता मिला शव, इलाके में हड़कंप

On: July 14, 2026 3:35 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के पास नरवाना ब्रांच नहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिशनगढ़ पुल के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। सुबह डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई गई है। शव को शिनाख्त के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जानाकारी के मुताबिक, अंबाला के पास नरवाना ब्रांच नहर में बिशनगढ़ पुल के पास एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। सुबह करीब 8:00 बजे स्थानीय लोगों की नजर जब इस पर पड़ी, तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 के जरिए पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाला से अनुभवी गोताखोरों, आशु मलिक और काका को मौके पर बुलाया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शव की प्राथमिक जांच में शरीर पर कोई टैटू या ऐसा कोई विशेष पहचान चिन्ह नहीं मिला है। मृतक के शरीर पर केवल एक काले रंग की सैंडो बनियान मौजूद थी। पुलिस के अनुमान के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है और यह शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल, 65.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी स्वीकृति

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

कुरुक्षेत्र में डीजल भरवाकर भागने लगा कार चालक, 1 किलोमीटर तक कार में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Haryana News: हरियाणा के रतिया में शराब ठेकों पर लूट करने वाले दबोचे गए, 5000 का इनामी बदमाश भी शामिल

Haryana News: हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने हिसार में दी ₹7.58 करोड़ की सौगात