देश का पहला फ्लाइंग रेलवे स्टेशन तैयार, 5.8 KM एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी ट्रेन, जानें सबकुछ

On: July 15, 2026 3:51 PM
Follow Us:

होमफोटोदेश

इस राज्य में देश का एलिवेटेड रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, ऊपर-ऊपर चलेगी ट्रेन

Last Updated:

India First Elevated Railway Station : पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव आया है. देश के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है. कई स्टेशनों को रीडेवलप किया रहा है. इसी बीच देश का पहला एलिवेटेड रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है. पूरा एलिवेटेड ट्रैक 5.8 किलोमीटर लंबा है. पीएम मोदी 17 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे. एलिवेटेड ट्रैक पर ही आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया गया है. यह एलिवेटेड रेलवे स्टेशन हरियाणा राज्य में बनाया गया है.

हरियाणा में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है. यह स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक पर बनाया गया है. 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. एलिवेटेड ट्रैक से शहर को जाम से निजात मिलेगी. एलिवेटेड ट्रैक पर नई लाइन डाली गई है. इस पर ट्रेन का ट्रायल हो चुका है. नए स्टेशन पर अत्याधुनिक टिकटघर, वेटिंग हॉल, सीटिंग व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं. यह एलिवेटेड रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र जिले में बनाया गया है. नाम है थानेसर सिटी.

यह हरियाणा का दूसरा एलिवेटेड ट्रैक है. इससे पहले रोहतक-गोहाना-पानीपत रूट पर यातायात को सुगम बनाने के लिए रोहतक में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जा चुका है. मेट्रो की तर्ज पर बना यह देश का पहले रेलवे एलीवेटेड ट्रैक था. यह एलिवेटेड ट्रैक रोहतक शहर में चार फाटकों के कारण लगने वाले जाम से निजात के लिए 315 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था.

दरअसल, कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य में आता है और एक महत्वपूर्ण जंक्शन है. इसक कोड केकेडीई (KKDE) है. यह अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर पड़ता है. यही स्टेशन पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ता है. माता वैष्णो देवी कटरा के लिए इसी रूट पर ट्रेनें चलती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुरुक्षेत्र जंक्शन से ही नरवाना-कुरुक्षेत्र लाइन निकलती है. नरवाना-कुरुक्षेत्र लाइन में थानेसर में 5 रेलवे क्रॉसिंग हैं. जब भी कोई ट्रेन आती है तो फाटक बंद कर दिए जाते हैं. इसके चलते पूरे एरिया में जाम लग जाता है. ऐसे में 5.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है. ट्रैक करीब 341 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है.

कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई 5.8 किलोमीटर है. इसे हरियाणा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसे रेलवे मिनिस्ट्री के सहयोग से बनाया है. यह एलिवेटेट ट्रैक नरवाना-कुरुक्षेत्र लाइन पर बनाया गया है. यह सिंगल ट्रैक है. यह ट्रैक शहर के बीच से गुजरता है. शहर के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन के बगल में ही इसे बनाया गया है.

इसी एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर रेलवे स्टेशन बनाया गया है. इसीलिए यह रेलवे स्टेशन अपने आप में खास है. इस स्टेशन पर दो तरफ से एंट्री दी गई है. सिर्फ एक ही प्लेटफॉर्म है. थानेसर सिटी का नया रेलवे स्टेशन ब्रह्म सरोवर से 500 मीटर की दूरी पर है.

इस एलिवेटेड ट्रैक के बन जाने से पंजाब-हरियाणा से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले लोगों को जाम से मिलेगी राहत. कुरुक्षेत्र का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

100 गज के प्लॉट पर बनेगा कितने कमरों का घर? 3 मिनट में ठेकेदार शिव कुमार से जानिए लेबर से टाइल्स तक हर खर्च

गुरुग्राम में हादसे के बाद पुलिस से हाथापाई करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिसवाले को मारा था मुक्का, वीडियो हुआ वायरल

नमो भारत रेल मार्गः 20 किमी लंबाई, पांच अंडरग्राउंड स्टेशन और 13500 करोड़ लागत, दिल्ली मेट्रो ने सरकार को भेजी डीपीआर

वादे बहुत हुए, अब अपना सरपंच चाहिए…फरीदाबाद के तीन गांवों ने उठाई अलग ग्राम पंचायत की मांग

हरियाणा के करनाल में क्रिकेट के नेशनल प्लेयर की हत्या, घात लगाकर बैठे थे आरोपी, खेतों में ले जाकर मार डाला

senior living homes| where to live after retirement| रिटायरमेंट के बाद कहां रहें? फ्लैट या सीनियर लिविंग, बच्चों के बिना भी कहां रहना है बेस्ट?