Last Updated:
NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा का रिजल्ट कई छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब के आर्यन गुप्ता की हो रही है. पहली परीक्षा में पांच सवाल गलत होने के बाद उन्हें लगा था कि टॉप करने का सपना अधूरा रह जाएगा. मगर री-एग्जाम ने उनकी किस्मत बदल दी.दूसरी बार उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1)अपने नाम कर ली. उनकी सफलता की कहानी अब लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है.
NEET UG 2026 Topper, Aryan Gupta NEET Topper: नीट यूजी टॉपर आर्यन गुप्ता की कहानी.
नीट यूजी 2026 का पेपर लीक होने के बाद हुई दोबारा परीक्षा ने कई छात्रों की किस्मत बदल दी. पंजाब के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं.पहली परीक्षा में उनके 5 सवाल गलत हो गए थे, लेकिन जब री-एग्जाम का मौका मिला तो उन्होंने इसे पूरी तरह भुनाया. दोबारा हुई परीक्षा में उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की. उनके साथ हरियाणा के पंखल बंसल ने भी 715 अंक लेकर संयुक्त रूप से टॉप किया.
आर्यन ने कहा कि मैंने AIR 1 हासिल की है. मुझे 720 में से 715 अंक मिले हैं. मेरे पिता और मां दोनों डॉक्टर हैं.मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की.तैयारी के दौरान कई बार मुझे ठीक से नींद भी नहीं आती थी. अब यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है. घर में सभी बहुत खुश हैं. मैं रोज करीब 16-17 घंटे पढ़ाई करता था. मेरा सपना ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनने का है. जब मैं तीसरी कक्षा में था, तब मेरी दादी का कैंसर से निधन हो गया था. उसी समय मैंने डॉक्टर बनकर कैंसर मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया था. जिंदगी में अभी बहुत कुछ करना है, लेकिन इस सफलता से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.
VIDEO | Ludhiana: Punjab’s Aryan Gupta topped the NEET-UG for medical admissions.
He says, “I secured AIR 1, I scored 715 out of 720, my father and mother are doctors… I worked hard, I would not get sleep, but it is feeling surreal now, looking like a dream, everyone is happy,… pic.twitter.com/wwsNL8QNeX












