हरियाणा के पानीपत में किसान की हत्या, प्लास्टिक में बांधकर शव को साइकिल पर लेकर गया आरोपी, फिर जंगल में फेंका

On: July 21, 2026 3:48 AM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat Kisan Murder: हरियाणा के पानीपत में 60 वर्षीय किसान रणबीर की हत्या कर दी गई. आरोपी सत्यवान ने झगड़े के बाद धारदार हथियार से हमला कर शव को झाड़ियों में फेंका. CCTV फुटेज से खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

किसान की हत्या, प्लास्टिक में बांधकर शव को साइकिल पर लेकर गया आरोपीZoom

फुटेज के आधार पर परिजनों ने आरोपी को दबोचा, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया.

पानीपत.  हरियाणा के पानीपत में 60 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर साइकिल पर ढाई किलोमीटर ढोया. इसके बाद जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया. किसान 16 जुलाई से लापता था. तीन दिन तक परिजन उसे हर जगह ढूंढते रहे, लेकिन शनिवार दोपहर को उनके हाथ लगी एक CCTV फुटेज ने हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया. फुटेज के आधार पर परिजनों ने आरोपी को दबोचा, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया.

पुलिस जांच में पता चला कि गांव में पड़ोस में ही रहने वाले और साथ में खेतों में काम करने वाले आरोपी ने कहासुनी होने पर किसान के सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शनिवार शाम को ही परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी सत्यवान को गांव से ही पकड़ लिया.

जब ग्रामीणों और परिजनों ने उससे रणबीर के बारे में कड़ाई और सख्ती से पूछताछ की, तो वह घबरा गया. ज्यादा देर तक खुद को निर्दोष न बता पाने के कारण उसने रणबीर की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

जानकारी के अनुसार आरोपी सत्यवान ने बताया कि 16 जुलाई की रात को खेत में काम करने के दौरान उसका रणबीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान तैश में आकर सत्यवान ने पास पड़े धारदार हथियार से रणबीर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्यूबवेल के कमरे में रखा एक प्लास्टिक का कट्टा उठाया और उसमें रणबीर के शव को बंद कर दिया. इसके बाद उसने उस गठरी को अपनी साइकिल के पीछे बांधा और पैदल ही वहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर पसीना गांव की ओर ले गया. वहां उसने बिजली के पावर हाउस के पीछे बनी घनी झाड़ियों में शव को फेंक दिया और घर आ गया. किसी को शक न हो, इसलिए वह पिछले दो दिनों से गांव में सामान्य रूप से घूम रहा था.

आरोपी के कबूलनामे के तुरंत बाद परिजनों ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सत्यवान को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी सत्यवान को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर पसीना गांव के पावर हाउस के पीछे पहुंची, जहां झाड़ियों से रणबीर के शव को क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. जहां उसका पंचनामा भर कर शवगृह में रखवा दिया गया है.

सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुभाष फोन पर बताया कि रणबीर के भाई भोपाल की शिकायत के आधार पर शनिवार रात को गुमशुदगी दर्ज की गई थी. डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है. आरोपी ने झगड़े का कारण अभी नहीं बताया है. पूछताछ जारी है. जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

आर्मी के पूर्व डिप्टी चीफ को ‘कायर’ कहना पड़ा भारी, IAF के रिटायर्ड कैप्टन को 4 महीने की जेल

बाहर निकलते पेट को समझ रही थी मोटापा, 44 साल की महिला ने जब कराई जांच, सच जानकर रह गई हैरान

हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

Kisan Andolan LIVE: सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

गुरुग्राम के सोसाइटी में बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलते समय पोल टूटकर युवक पर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती

दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद