Last Updated:
हरियाणा के गुरुग्राम की अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया है. घटना CCTV में कैद हुई है. फिलहाल, सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. मामला वीडियो में भी कैद हुआ है..
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
गुरुग्राम. गुरुग्राम के सेक्टर-84 की अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर बास्केटबॉल खेलते समय अचानक पोल गया है और 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल, सोसाइटी की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि पहले भी कई बार बालकनियों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अब लोग सुरक्षा ऑडिट और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
दरअसल, गुरुग्राम की एक हाईराइज सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे एक 20 वर्षीय युवक पर अचानक पूरा बास्केटबॉल पोल गिर पड़ा. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस हादसे के बाद एक बार फिर सोसाइटी की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि खेल के दौरान अचानक पोल गिरता है और युवक उसकी चपेट में आ जाता है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं और घायल को संभालते हुए अस्पताल ले जाते हैं. हादसे के बाद सोसाइटी की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार सोसाइटी की बालकनियों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं किया गया.
फिलहाल इस हादसे की वजह से सवाल उठ रहे हैं कि हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन तय करेगा और मेंटेनेंस में लापरवाही पर कब सख्त जवाबदेही तय होगी. गौर रहे कि इससे पहले, झज्जर और रोहतक में भी इसी तरह बॉस्केटबॉल का पोल टूटने से दो खिलाड़ियों की मौत हो गई थी और सरकार पर सवाल उठे थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें












