Haryana News: हरियाणा के कृषि मंत्री का किसानों को संदेश, मिट्टी और पानी की जांच से सुधरेगी खेती की तस्वीर

On: July 30, 2026 3:58 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों के ट्यूबवेल के पानी की नियमित रूप से जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि “करवाओगे पानी की जांच, नहीं आएगी फसल उत्पादन पर आंच”।

राणा ने कहा कि सिंचाई के पानी की गुणवत्ता फसल उत्पादन और उपज को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। पानी में अधिक लवणता (नमक की मात्रा) और क्षारीयता होने से मिट्टी की उर्वरता तथा उत्पादन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। समय पर ट्यूबवेल के पानी की जांच कराने से किसान सही फसल का चयन कर सकते हैं और खाद व उर्वरक का सही और संतुलित प्रबंधन कर सकते हैं।

हरियाणा के सिरसा में बागवानी को मिल रही नई उड़ान 86830 Also read: हरियाणा के सिरसा में बागवानी को मिल रही नई उड़ा, MIDH योजना से किसानों को मिल रहा जबरदस्त लाभ

कृषि मंत्री ने किसानों को ट्यूबवेल के पानी का नमूना (सैंपल) लेने का सही तरीका बताते हुए कहा कि किसान ट्यूबवेल को कम से कम 30 मिनट तक लगातार चलाने के बाद ही पानी का सैंपल लें। इसके लिए लगभग 500 मिलीलीटर (या 1 लीटर) पानी एक साफ प्लास्टिक की बोतल में भरें। बोतल के ऊपर किसान अपना नाम, एम.एफ.एम.बी. (मेरी फसल-मेरा ब्योरा) आईडी, गांव का नाम, किला और खसरा नंबर, मोबाइल नंबर और बोरवेल की गहराई (फीट में) स्पष्ट रूप से अंकित करें। तैयार किए गए इस नमूने को किसान अपनी निकटतम मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला (सॉइल टेस्टिंग लैब) में जमा करवा सकते हैं।

जारी किया टोल-फ्री नंबर

कृषि मंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही वे फसलों का चुनाव करें और सिंचाई जल का उचित प्रबंधन अपनाएं। योजना एवं प्रयोगशालाओं की अधिक जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिला कृषि उप-निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के अधिकारी, ACB ने किया गिरफ्तार

Haryana News: सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा पर रणबीर गंगवा सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक घटना, चलती कार में वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, 2 महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

हरियाणा के सिरसा में बागवानी को मिल रही नई उड़ा, MIDH योजना से किसानों को मिल रहा जबरदस्त लाभ

हरियाणा में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया नारनौल फायर स्टेशन का फायरमैन