नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख कैश व छह किलो अफीम के साथ तीन काबू

On: August 24, 2026 1:44 PM
Follow Us:

Haryana Crime News : नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख कैश व छह किलो अफीम के साथ तीन काबू
Haryana Crime News : नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख कैश व छह किलो अफीम के साथ तीन काबू

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई अपराधिक मामले

Haryana Crime News (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़। नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को लाखों रुपए की नकदी, गहने व छह किलो अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह सफलता कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा गांव तलहेड़ी में की छापेमारी के बाद हासिल की।

दरअसल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए इन तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने के बाद इनके कब्जे से करीब 6 किलो अफीम, 21 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाते थे और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

नशे के कारोबार की आर्थिक कमर तोड़ने पर फोकस

हरियाणा पुलिस अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहकर उनके आर्थिक नेटवर्क पर भी प्रहार कर रही है। पुलिस आरोपियों की अवैध संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने और अवैध निमार्णों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गैंगस्टरों और एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर भी शिकंजा

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले हार्डकोर अपराधियों, गैंगस्टरों और विदेश या दूसरे राज्यों में बैठकर आपराधिक गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एक्सटॉर्शन कॉल, धमकी और संगठित अपराध के मामलों में अपराधियों के संपर्कों, सहयोगियों और आर्थिक नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी कहीं भी छिपा हो, कानून की पहुंच से बाहर नहीं है। पुलिस तकनीकी और कानूनी माध्यमों का इस्तेमाल कर ऐसे अपराधियों और उनके नेटवर्क तक पहुंच रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

कागजों में दौड़ी गाड़ियां, बन गया करोड़ों का ITC: ईडी ने पकड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का नया नेटवर्क, 9 जगहों पर रेड

‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

मनचले ने किशोरी को जिंदा जलाया, जबरदस्ती बात करने के लिए बना रहा था दबाव

हरियाणा में बदलेगा जाति प्रमाण पत्र, चमार शब्द की जगह लेगा मेघवाल, सीएम सैनी की घोषणा

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट