Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, इस दिन के लिए घर से काम करने की सलाह

On: August 24, 2026 6:27 PM
Follow Us:

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी हुई है। लोगों को 25 अगस्त से घर से काम करने की सलाह दी गई है। डीसी उत्तम सिंह ने सरकारी और निजी संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार यानी 24 अगस्त को मौसम का मिजाज अचानक से बदला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूरी मिली है लेकिन भारी बारिश की वजह से गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जलभराव और भारी ट्रैफिक देखते को मिला।

वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी  

अब भारी बारिश के अनुमान हुए गुरुग्राम प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी है। अभी तो यह एडवाइजरी सिर्फ 25 अगस्त के लिए जारी की गई है लेकिन, स्थिति को देखते हुए आगे एक्सटेंड भी किया जा सकता है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की एडवाइजरी जारी की गई है।    

भारी बारिश होने का मुख्य कारण  

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ शशिकांत के अनुसार सोमवार यानी 24 अगस्त को दिल्ली में हुई तेज बारिश की दो मुख्य वजह है। एक तरफ दिल्ली में उत्तर दिशा की तरफ से आ रही मानसूनी हवाओं की वजह से बारिश हो रही है। जबकि दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के आसापास लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से जो पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों का इंटरेक्शन होने की वजह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है।   

हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत 87945 Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता को फोन कर युवक ने सुनाया अपना दर्द और फिर…

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें