Last Updated:
Rakhi Market Ambala Cantt : अंबाला छावनी के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं. इस बार पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आने वाले व्यापारियों के लिए राखियों की अलग वैरायटी तैयार कराई गई है. व्यापारी इन्हें होलसेल रेट पर खरीदकर अपनी दुकानों पर बेचने के लिए ले जा रहे हैं. लुधियाना से आए राकेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि उन्होंने अंबाला की राखियों की अलग पहचान के बारे में काफी सुना था. बाजार में बच्चों के लिए मोटू-पतलू, सुपरमैन और स्पाइडर-मैन जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. यमुनानगर के मोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान के लिए होलसेल रेट पर राखियां खरीदने आए हैं.
अंबाला. रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही अंबाला छावनी के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं. इस बार बाजार में सिर्फ स्थानीय बहनों के लिए ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आने वाले व्यापारियों के लिए भी राखियों की खास वैरायटी तैयार की गई है. अंबाला छावनी के सदर बाजार, हलवाई बाजार और राम बाजार में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं. यहां की राखियां अब आसपास के शहरों तक पहुंच रही हैं और व्यापारी इन्हें होलसेल रेट पर खरीदकर अपनी दुकानों पर बेचने के लिए ले जा रहे हैं. अंबाला छावनी की राखियों की खासियत इस बार इनके नए-नए डिजाइन हैं. स्थानीय राखी मैन्युफैक्चरर्स ने बाजार की पसंद और बच्चों से लेकर महिलाओं तक की मांग को देखते हुए अलग-अलग तरह की राखियां तैयार करवाई हैं. यही कारण है कि दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ ऐसी फैंसी राखियां भी देखने को मिल रही हैं, जो दूसरे बड़े शहरों के बाजारों में मिलने वाली राखियों को टक्कर दे रही हैं. व्यापारियों का कहना है कि अंबाला में इन्हें अपेक्षाकृत कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के यमुनानगर समेत कई जिलों से व्यापारी अंबाला छावनी में राखियां खरीदने पहुंच रहे हैं.
भाई-भाभी के लिए अलग डिजाइन
लोकल 18 से लुधियाना से आए राकेश कुमार बताते हैं कि उन्होंने अंबाला की राखियों की अलग पहचान के बारे में काफी सुना था. यहां उन्हें फैंसी राखियों में काफी वैरायटी और नए डिजाइन देखने को मिले. बाजार में बच्चों के लिए मोटू-पतलू, सुपरमैन और स्पाइडर-मैन जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. साइकिल डिजाइन वाली राखियों के साथ लाइटिंग वाली राखियां भी बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं. इन राखियों में लगी रंग-बिरंगी लाइटें रात में अलग-अलग रंगों में चमकती हैं. भाई-भाभी के रिश्ते को ध्यान में रखते हुए कपल राखी के भी कई डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं.
अमेरिकन डायमंड
यमुनानगर से आए मोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान के लिए होलसेल रेट पर राखियां खरीदने आए हैं. महिलाओं और युवाओं के लिए स्टोन और अमेरिकन डायमंड वाली डिजाइनर राखियों की मांग है. ओम और स्वास्तिक वाली राखियां पारंपरिक पसंद रखने वालों को आकर्षित कर रही हैं, जबकि गोल्ड चेन और डायमंड लुक वाली राखियां फैंसी रेंज में शामिल हैं. सादगी पसंद लोगों के लिए मौली और रेशमी धागे वाली राखियां 20 रुपये से शुरू हो रही हैं, जबकि प्रीमियम डिजाइन और गिफ्ट पैक वाली राखियां 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं.
पैकिंग भी ध्यान खींच रही
इस बार राखियों की पैकिंग भी लोगों का ध्यान खींच रही है, क्योंकि मोर डिजाइन वाले डिब्बे, संदूक जैसी पैकिंग और फैमिली पैक बाजार में देखने को मिल रहे हैं. कुछ पैक में परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग राखियां दी गई हैं. तिलक के लिए चावल और सिंदूर की छोटी पैकिंग वाली पूजा किट भी उपलब्ध है, जिससे रक्षाबंधन की जरूरी सामग्री एक साथ मिल जाती है. दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार राखियों की कीमतों में करीब 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. कच्चे माल, प्लास्टिक और प्रीमियम पैकेजिंग मटीरियल की लागत बढ़ने को इसका कारण बताया जा रहा है. पिछले साल 100 रुपये में मिलने वाली फैंसी डिब्बे वाली राखी इस बार 120 से 130 रुपये में बिक रही है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें










