हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे 5 कमांडो नाव समेत बहे, 3 की जान बची, 2 जवान 20 घंटे से लापता

On: September 2, 2026 10:44 AM
Follow Us:

Last Updated:

Yamuna Nagar Hathnikund Barrage News: हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. नाव बहने से 2 कमांडो लापता हुए हैं और अब SDRF और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. ये कमांडो जवान हिमाचल के नाहन ट्रेनिंग सेंटर से आए थे और मंगलवार शाम को बैराज में प्रेक्टिस कर रहे थे.

ख़बरें फटाफट

VIDEO: हथिनीकुंड में चिनूक से कूदे 5 कमांडो बहे, 3 की बची जान, 2 लापताZoom

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा,

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है.डब्ल्यूजेसी नहर के डायवर्जन गेट नंबर-8 के पास अभ्यास कर रहे सेना के पांच जवानों की नाव अचानक तेज बहाव में बह गई. ये सभी जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से बैराज में कूदे थे और ट्रेनिंग कर रहे थे.

ऐसे में हादसे के दौरान 2 कमाडो जवान के लापता होने की सूचना है. प्रतापनगर थाना प्रभारी के मुताबिक एक से दो जवानों के लापता होने की सूचना मिली थी. लेकिन अब पता चला है कि दो जवान हैं. घटना के बाद सेना और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

मंगलवार शाम से ही उत्तर प्रदेश और यमुनानगर से एसडीआरएफ की टीमें भी लापता जवान की तलाश में जुटी हैं. वहीं सेना के हेलिकॉप्टर भी बैराज क्षेत्र में लगातार निगरानी करते नजर आए. बताया जा रहा है कि जवान हिमाचल प्रदेश के नाहन ट्रेनिंग सेंटर से अभ्यास के लिए हथिनीकुंड पहुंचे थे और सिंचाई विभाग की अनुमति के बाद अभ्यास किया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूजेसी नहर के डायवर्जन गेट नंबर-8 के पास चार जवान नाव से अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान नाव में तकनीकी खराबी आ गई और देखते ही देखते नाव तेज बहाव में बहने लगी. हादसे के बाद जवानों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. एक जवान ने किसी तरह गेट पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया, जबकि दो जवान करीब 100 मीटर तक तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन चौथा जवान तेज बहाव में लापता हो गया. सभी जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे, बावजूद इसके तेज बहाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए. हादसे की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन में हड़कंप मच गया. लापता जवान की तलाश के लिए सेना के करीब 100 जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कहां है डिजिटल क्रांति? हरियाणा के नवाजपुर गांव में नहीं आता है मोबाइल नेटवर्क, विधायक-सांसद से गुहार के बाद भी नहीं बजी फोन की घंटी

Delhi NCR Schools Closed Today on 2nd September 2026: 02 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के स्कूल खुले हैं या बंद? जनमाष्टमी की छुट्टी का जानें अपडेट

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी ने बदला देश का मौसम, MP से UP-बिहार तक आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट

ब्राह्मण ना पूजिये जो होंवे गुणहीन… कांग्रेस MLA गीता के बयान पर हरियाणा सदन में मचा गदर, कार्यवाही बाधित

दौड़ से जैवलिन तक…एक ही मैदान में होगी तैयारी, अंबाला में बनेगा 8 लेन का सिंथेटिक ट्रैक

बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है डैंड्रफ? रोज बाल धोना भी खतरनाक – News18 हिंदी