दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे में मालिक हरि बंसल फरार, गुरुग्राम के घर में कोई नहीं, पड़ोसी ने क्या बताया?

On: September 7, 2026 12:45 PM
Follow Us:

Last Updated:

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत. बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल फरार, गुरुग्राम स्थित घर पर ताला. दिल्ली पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी.

BREAKING: दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे में मालिक हरि बंसल फरारZoom

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस के पास सत्य निकेतन में एक पेइंग गेस्ट की बिल्डिंग गिरने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है.

गुरुग्राम. दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस के पास सत्य निकेतन में एक पेइंग गेस्ट की बिल्डिंग गिरने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. हादसे में अब एक और शख्स की मौत हो गई है. वहीं, हादसे के बाद से बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल फरार हो गया है.

गुरुग्राम में न्यूज 18 की टीम ने हरिराम बंसल के पड़ोसी एसके शर्मा से बातचीत की. यहां पर सेक्टर-23 के घर में ताला लगा हुआ है और हरि राम बंसल समेत परिवार अंडरग्राउंड हो गया है.

पड़ोसी एसके शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही हरिराम बंसल और उसके परिवार को देखा था और उसके बाद से कोई घर में नहीं दिखा है.  उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से पूरा परिवार इसी घर में रह रहा है और हरिराम बंसल के परिवार का बिजनेस सेक्टर-23 में ही है. उन्होंने बताया कि आज दिल्ली पुलिस की कई टीम यहां आई थी और खाली हाथ लौट गई. शर्मा ने बताया कि हरि राम बंसल हार्डवेयर का काम करते हैं और सेक्टर 23 में उनके और भी मकान हैं. बेटी और बेटा अलग अलग मकानों में रहते हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now