Haryana CET 2025: आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और जरूरी तारीखें

On: May 28, 2025 6:36 AM
Follow Us:
Haryana CET 2025

हरियाणा में 3 साल बाद फिर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बुधवार, 28 मई से रात 11:59 बजे पोर्टल खुलेगा और उम्मीदवार 12 जून रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून शाम 6 बजेतय की गई है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की निगरानी HSSC करेगा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की निगरानी में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी। इस बार 30 लाख से अधिक युवाओं के आवेदन की उम्मीद है। हरियाणा के बाहर के युवा भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिलेगा।


Haryana CET 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी:

रिजर्व कैटेगरी वालों को उपरोक्त के अलावा आरक्षण से जुड़े प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी भी लगानी होगी।


Haryana CET 2025 ऐसे करें आवेदन

  1. वेबसाइट पर जाएं:
    HSSC की वेबसाइट hssc.gov.in या सीधे रजिस्ट्रेशन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।

  2. OTP वेरिफिकेशन करें:
    मोबाइल नंबर व कैप्चा डालें, OTP भरकर लॉगिन करें।

  3. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें:
    स्कैन किए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  4. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें:
    आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म पूरा भरकर सबमिट करें।


अंतिम मौका – तारीख आगे नहीं बढ़ेगी

HSSC ने साफ कर दिया है कि आवेदन के लिए केवल 15 दिन दिए गए हैं। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी और डॉक्यूमेंट्स में बदलाव के लिए अलग से मौका नहीं मिलेगा

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now