IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल; जानें देशभर के मौसम का हाल | National

On: October 12, 2026 2:31 AM
Follow Us:

weather forecast imd alert
Weather : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

नई दिल्ली. देशभर के एक बार फिर से कई राज्यों में मौसम का बिगड़ने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग की माने तो 11 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका है. लक्षद्वीप में भी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 11 और 12 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां और NCR में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह हल्की बारिश होगी जबकि दोपहर में बादल के बरसने के साथ हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दोपहर में 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 10 से 15 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 11 और 12 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलर्ट

देश के पूर्वी हिस्से में अब भी बाढ़ का कहर जारी है. अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश हो सकती है. ओडिशा में 11 से 15 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

अगले 3-4 दिनों में मानसून की वापसी में तेजी

IMD के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now