बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

On: October 14, 2026 11:13 AM
Follow Us:

Last Updated:

झारखंड की 55 वर्षीय राजकुमारी देवी आज फरीदाबाद के ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम में रह रही हैं. उनका कहना है कि बड़े बेटे और बहू के साथ रहते हुए उन्हें मारपीट का सामना करना पड़ा और बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार होता था. घर छोड़ने के बाद वह करीब 20 से 22 दिन तक इधर-उधर भटकती रहीं. इसके बाद उन्हें वृद्धाश्रम का पता मिला, जहां अब उन्हें रहने और खाने का सहारा मिला है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद: मां-बाप अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने-पोसने, उन्हें पढ़ाने-लिखाने और उनके बेहतर भविष्य के लिए लगा देते हैं. उन्हें उम्मीद रहती है कि बुढ़ापे में यही बच्चे उनका सहारा बनेंगे, लेकिन जब उन्हीं बच्चों के घर में मां के लिए जगह नहीं बचती, तो उसका दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है. झारखंड की रहने वाली 55 वर्षीय राजकुमारी देवी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. जिस बेटे को उन्होंने बड़ी मुश्किलों से पढ़ाया-लिखाया, वह रेलवे में लोको पायलट बन गया, लेकिन बुढ़ापे में उसी मां को घर से बाहर निकलना पड़ा. कभी गलियों में भटककर तो कभी लोगों से मांगकर पेट भरने वाली राजकुमारी देवी आज फरीदाबाद के ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम में रह रही हैं.

Local18 से बातचीत में राजकुमारी देवी बताती हैं कि मेरे परिवार में पति, दो बेटे और एक बेटी है, बेटी को मैने अपनी बहन से गोद लिया था. बड़े बेटे को पढ़ाने-लिखाने के लिए मैने काफी मेहनत की. बेटे को लायक बनाया इस लायक बनाया उसने रेलवे में नौकरी हासिल की और उसके बाद बेटे की शादी भी हो गई. आज उसके दो बच्चे हैं. राजकुमारी देवी के मुताबिक, बेटे और बहू के साथ रहते हुए मेरे साथ मारपीट करते थे. हालात ऐसे हो गए कि मुझे अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया.

बेटी को पीटते देख मां का दिल टूट गया

राजकुमारी देवी बताती हैं कि बड़े बेटे के घर में मेरी गोद ली हुई बेटी के साथ भी मारपीट होती थी. बेटी को घर में बंद करके पीटा जाता था. मैं मां होने के नाते अपनी बेटी को इस तरह पिटते हुए नहीं देख सकती थीं. बेटी की तकलीफ देखकर मैं बीच में बोलती थीं, लेकिन इसके बाद मेरे साथ भी मारपीट होती थी. एक बार तो मुझे बुरी तरह पीटने के बाद घर का सामान बाहर निकाल दिया गया. छोटे बेटे ने भी मुझे अपने साथ रखने से मना कर दिया. बेटे ने मुझे अपना सामान उठाकर चले जाने के लिए कह दिया.

20 दिन तक सड़कों पर भटकती रहीं

घर से निकलने के बाद राजकुमारी देवी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेट भरने की थी. राजकुमारी देवी बताती है मैं 20 से 22 दिन तक इधर-उधर भटकती रहीं. कभी किसी ने खाने को दे दिया, तो कभी किसी ने साड़ी या चप्पल देकर मदद की. इसी तरह दिन गुजरते रहे. भटकते-भटकते मैं जम्मू पहुंच गईं और वैष्णो देवी मंदिर के आसपास भी रहीं. वहां किसी ने मुझे फरीदाबाद के वृद्धाश्रम के बारे में बताया. इसके बाद मैं यहां पहुंचीं और अब इसी वृद्धाश्रम में रह रही हूँ. पति अभी भी वहीं रहते हैं, जहां परिवार रहता है. मुझे वृद्धाश्रम में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. यहां समय पर चाय-नाश्ता और खाना मिल जाता है. फिलहाल मुझे यहां सहारा मिला हुआ है.

लेकिन जिस मां ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए पूरी जिंदगी लगा दी, उसके लिए अपनों से दूर होकर वृद्धाश्रम में दिन गुजारना किसी दर्द से कम नहीं है. यह उस मां की कहानी है जिसका बेटा रेलवे में लोको पायलट है महीने की 1 लाख रूपये सैलरी है. मां की बदौलत ही आज यह सरकारी नौकरी है उसी मां को घर से निकाल दिया.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति

घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

अंबाला के इस मंदिर में मां काली को दूध से क्यों नहलाते हैं? वजह जान आप भी भागे जाओगे