Last Updated:
हरियाणा के रोहतक जिला से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता ने अपनी बच्ची के साथ रेप किया. वहीं इस घटना के बारे में सबकुछ जानने के बावजूद मां चुप रही. पुलिस ने मां और पिता दोनों को रिमांड पर ले लिया है.
रोहतक जिले में पिता ने बेटी के साथ किया रेप.
रोहतकः हरियाणा के रोहतक जिले में चार साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता ही है. पुलिस ने बच्ची के माता और पिता, दोनों को ही 5 दिन कि रिमांड पर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपित पिता पोर्न वीडियो देखता था. पिता ने अपनी बेटी के साथ खुद गलत काम किए और इसका आरोप स्कूल के एक बच्चे पर लगा दिया. करीब डेढ़ महीने तक इस मामले की तफ्तीश चली, तब जाकर पिता की करतूतों का खुलासा हुआ. बच्ची ने दो बार अपने बयान दर्ज कराए. इसके अलावा दो बार उसकी काउंसलिंग भी कराई गई, तब तक बच्ची स्कूल के एक बच्चे का नाम लेती रही. लेकिन जैसे ही तीसरी बार बच्ची का अकेले में काउंसलिंग किया गया तो उसने पिता पर आरोप लगाए. बता दें कि बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि 16 सितंबर को बेटी के साथ स्कूल में यौन उत्पीड़न हुआ.
तीसरी काउंसलिंग में बच्ची ने लिया मम्मी-पापा का नाम
बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद महम DSP तनुज शर्मा ने जांच शुरू की. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सीडब्ल्यूसी रोहतक के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि दो बार की काउंसलिंग में बच्ची के माता-पिता पर शक हो गया था. क्योंकि दोनों बार ही बच्ची से ज्यादा वह बोल रहे थे. हालांकि तीसरी काउंसलिंग में बच्ची ने अपने माता-पिता का नाम लिया. जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने माता-पिता से सख्ती से पूछताछ की तब बच्ची की मां ने पूरा घटनाक्रम बताया. मां ने बताया कि उसके सामने ही बेटी के साथ गलत काम हुआ था. लेकिन वह मामले को छिपाए रखी. वहीं जब पिता से पूछताछ की गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.
कब सामने आया था मामला
बीते 16 सितंबर को बच्ची की मां ने शिकायत दी कि उसकी चार साल की बेटी के साथ गलत काम हुआ है. क्योंकि वह 15 सितंबर को जब स्कूल से वापस आई तो उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन नजर आई. इसके बाद 17 सितंबर को बच्ची का पिता गांव वालों के साथ स्कूल पहुंचा और जमकर हंगामा कराया. हालांकि प्रिंसिपल ने स्कूल में कोई ऐसी घटना होने से मना कर दिया. स्कूल के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए तो कुछ भी नहीं मिला था. मां ने शिकायत में बताया था कि स्कूल का एक लड़का उसे बिस्किट देने के बहाने बाथरूम में ले गया था और मुंह पर टेप लगाकर उसके साथ गलत काम किया था.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…









