20 दिन पहले आरोपी रेहान के घर पर कौन आया था, बेबस मां बोली-2 लाख का लालच दिया था, कैसा था रहन सहन?

On: October 20, 2026 9:10 AM
Follow Us:

सोनीपत. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला और गोलियां चलाने के तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसमें दो आरोपी शार्प शूटर हरियाणा के सोनीपत और गोहाना के रहने वाले हैं. इसमें एक आरोपी नाबालिग है. जबकि दूसरा शूटर रेहान है.

बेटे की गिरफ्तार के बाद परिवार सकते में है. रेहान की मां समसीदा ने अब बेटे के बारे में कई खुलासे किए हैं.

मां समसीदा ने बताया कि 20 दिन पहले खाना खाते वक्त बेटे को बुलाने के लिए कोई घर पर आया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. मां ने दावा किया कि 2 लाख कमाने का लालच देकर बेटे को अपने साथ कोई ले गया था. रेहान की मां ने कहा कि बेटे ने जो किया, वह सही नहीं है. उसे लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन फोन बंद था. परिवार को उसके मुंबई जाने की जानकारी नहीं थी. वह पढ़ाई छोड़कर एक महीने पहले से गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था. बिहार के एक युवक ने अपने भाई के साथ काम दिलाने के लिए उसे कहा था.

रेहान की मां समसीदा की बेबसी भी सामने आई है और कहती हैं कि बेटे से मिलने मुंबई जाने तक के पैसे नहीं हैं.रेहान की मां ने सरकार से अपील की है कि बेटे को अपराध की राह पर ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

सोनीपत के देवडू गांव के रहने वाला शार्प शूटर रेहान अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग का काम कर रहा था. परिवार के मुताबिक, रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.

बकरीद पर आया था घर

रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि बकरीद पर वह घर आया था और त्योहार मनाने के बाद काम पर जाने की बात कहकर निकला था. परिवार को अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उसका नाम मुंबई में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ जाएगा.रेहान की मां समसीदा एक निजी कंपनी में काम करती हैं. रेहान अपनी मां और छोटे भाई के साथ देवडू गांव में रहता था. बताया गया है कि वह करीब 12 साल पहले अपने पिता से अलग हो गया था.

मौसी अफसाना के मुताबिक, परिवार ने रेहान को पहले दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए कई बार समझाया था कि वह अपराध से दूर रहे और अपने काम पर ध्यान दे. लेकिन परिवार की समझाइश के बावजूद अब उसकी गिरफ्तारी टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हुई है. घर के आसपास के लोगों का कहना है कि रेहान का रहन-सहन सामान्य था. मौसी अफसाना ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया. उनका कहना है कि उन्हें रेहान की गिरफ्तारी और मुंबई में हुई फायरिंग के मामले की पूरी जानकारी नहीं है.

पिता के साथ नहीं रहता था रेहान

रेहान के पिता रिशुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका बेटा 12 साल से उनके पास नहीं रहता था. अपनी मां के साथ अपनी मौसी के पास रहता था. कुछ समय पहले बातचीत हुई थी तो पता चला था कि वह गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम करता है. पिता ने कहा कि मुझे जानकारी आज ही मिली है कि उसकी गिरफ्तारी हुई है और उसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की है. पिता ने कहा बेटे को बहला फुसलाकर कर अपराध की दुनिया में उतर गया है. लेकिन बेटे ने अपराध बड़ा किया है तो सजा भी उसे ऐसे ही मिले.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

प्रॉपर्टी डीलर डैनी हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग के विवाद में की थी हत्या

‘तुम आतंकवादी हो…बस यहां से हटाओ’, हरियाणा में कश्मीरी बस पर क्यों किया गया पथराव? चालक वकार चौधरी ने बताई पूरी कहानी, दो युवक गिरफ्तार

Durga Puja : दुर्गा पूजा में मां को विदाई देने से पहले क्यों खेला जाता है सिंदूर, पुरुष क्यों नहीं लेते हिस्सा? जानिए

Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक…मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त