Haryana News: डेढ़ साल के मासूम से छिना पिता का प्यार, भिवानी हादसे में दादा-पोते की भी मौत

On: October 21, 2026 8:43 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जींद रोड पर तिगड़ाना मोड़ के पास कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव मिताथल निवासी 68 वर्षीय सत्यनारायण और करीब 28 वर्षीय सनूप के रूप में हुई है। इस हादसे में सनूप के डेढ़ साल के मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव मिताथल के कुछ लोग कार में सवार होकर भिवानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जींद रोड पर तिगड़ाना मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 28 वर्षीय सनूप और 68 वर्षीय सत्यनारायण की मौत हो गई। दोनों आपस में दादा-पोते के रिश्ते में थे। वहीं, रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे ने एक मासूम बच्चे से उसके पिता का प्यार छीन लिया। मृतक सनूप की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। परिवार में सनूप का एक छोटा भाई भी है। वहीं, 68 वर्षीय सत्यनारायण खेती-बाड़ी करते थे और उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।

गांव मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के लोग कार में सवार होकर भिवानी से घर लौट रहे थे, तभी तिगड़ाना मोड़ के पास कार की कैंटर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दादा-पोते की जान चली गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंजीत सिंह के अनुसार, पुलिस को कार और कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत तथा दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सदमें दो परिवार

भिवानी के तिगड़ाना मोड़ पर हुए इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। खासकर डेढ़ साल के उस मासूम की जिंदगी में अब पिता का साया नहीं रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, बताया महान योद्धा और न्यायप्रिय शासक

Haryana News: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तीखा हमला, INLD को बताया ‘क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी’

Bihar News: मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का भी किया निरीक्षण

Haryana News: कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के टांग में लगी गोली

Haryana News: 16 लाख रुपये खर्च कर कमाने इंग्लैंड गया 20 वर्षीय कवलजीत, दो महीने बाद ही मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड